फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अग्निकांड में झुलसे व्यक्ति की मौत

Thu, 25 May 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गत 16 मई को रेलवे गेट के पास एक मकान में घरेलू गैस सिलिंडर लीक होने के कारण लगी आग में झुलसे संदीप की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 16 मई को गैस लीक के कारण रेलवे गेट पर घर में हादसा हो गया था। इसमें मकान मालिक संदीप कुमार, उषा, उनकी मां रुकमणी देवी, चाची शकुंतला व बेबी झुलस गई। रुकमणी देवी, शकुंतला व बेबी घर के बाहर गेट के पास खड़ी थी। धमाके से गेट उखड़कर शकुंतला के सिर पर जा लगा। संदीप को ज्यादा झुलसा होने के चलते पीजीआई रेफर किया था। जहां बुधवार को इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई। एसएचओ रोहताश ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें