- डिग्गी में रखी थी नकदी
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल।
पुराना बस स्टैंड के पास अमृत मार्केट में चोर एक युवक की स्कूटी ले गए। स्कूटी की डिग्गी में चार लाख रुपये थे, जिन्हें युवक बैंक से निकलवा कर लाया था। इस दौरान वह एक दुकान के बाहर स्कूटी खड़ी करके एक दोस्त से मिलने चला गया। जब लौटा तो स्कूटी नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कैथल के सेक्टर-19 निवासी मनोज मलिक ने सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में बताया कि 17 नवंबर को वह अमृत मार्केट में दोस्त की दुकान पर गया था। उसने बैंक से चार लाख रुपये निकलवाए थे, जो उसे किसी घरेलू कार्य में प्रयोग करने थे। यह सारे पैसे उसने स्कूटी की डिग्गी में रखे हुए थे। वह स्कूटी दुकान के बाहर खड़ी करके दोस्त से मिलने चला गया, जब वापस लौटा तो स्कूटी चोरी हो चुकी थी। चोर स्कूटी के साथ-साथ उसके चार लाख रुपये भी ले गए।
सिविल लाइन थाना एसएचओ रामनिवास ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।