संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। न्यू करनाल रोड पर अज्ञात कार चालक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कैथल निवासी अमित ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि पांच मार्च को रात करीब साढ़े नौ बजे वह और उसका 35 वर्षीय भाई राहुल स्कूटी पर सवार होकर न्यू करनाल रोड पर लाल कोठी के नजदीक से जा रहे थे। वहां पर अज्ञात कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके भाई की मौत हो गई। आरोपी कार चालक मौके से भाग गया।
जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।