संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों से स्कूटी व टेंपो चुरा लिया। मामले में संबंध में पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
पहले मामले में पट्टी समाना के बंटी कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि कि चोर 19 अप्रैल को गांव शादीपुर से उसकी स्कूटी चुरा कर ले गए। चुराई गई स्कूटी की कीमत करीब 20 हजार रुपये है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर विकास ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी प्रकार से दूसरे मामले में सलेमपुर गामड़ी के मोनू ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 18 अप्रैल को चोर गुहला तहसील के निकट खड़ा उसका टेंपो चुरा कर ले गए। चुराए गए टेंपो की कीमत करीब 35 हजार रुपये है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह ने
बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।