फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आकर्षण का केंद्र रहे विज्ञान मॉडल

Sun, 16 Nov 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अगोंध में प्रिंसिपल संजय सिंह के मार्गदर्शन में पैरेंट–टीचर मीटिंग (पीटीएम) एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य और सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

पीटीएम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और समग्र विकास को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद को मजबूत करना रहा। अभिभावकों ने उपस्थित होकर बच्चों के प्रदर्शन की जानकारी ली और विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विज्ञान प्रदर्शनी रही, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, जल प्रबंधन, रोबोटिक्स, विज्ञान मॉडल और तकनीकी नवाचार जैसे विषयों पर अपने रचनात्मक व वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित किए। छात्रों तथा मार्गदर्शक अध्यापकों रविंद्र सिंह और सोनिया गर्ग की प्रस्तुति, वैज्ञानिक सोच और आत्मविश्वास की सभी ने प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रिंसिपल संजय सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि विज्ञान और नवाचार भविष्य की दिशा तय करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक अधिगम, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें