फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धर्मरक्षा के लिए भगवान लेते हैं अवतार ः रुक्मिणी

Sun, 16 Nov 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गीता भवन में चल रही भागवत कथा के चौथे दिवस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम, उल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। पूरे परिसर में हर-हर गोविंद और जय कन्हैया लाल की गूंज के साथ भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कथा व्यास निष्ठावती रुक्मिणी देवी दासी ने भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का भावपूर्ण और रोचक वर्णन प्रस्तुत करते हुए कहा कि जब-जब धर्म की रक्षा की आवश्यकता होती है, भगवान स्वयं अवतार लेकर भक्तों का उद्धार करते हैं। उनके संवादों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

जन्मोत्सव का प्रसंग शुरू होते ही भक्त आनंद और भक्ति में सराबोर हो गए। झूला उत्सव, संकीर्तन और भजनों ने कार्यक्रम की दिव्यता को और बढ़ा दिया। भक्तों ने प्रेमपूर्वक लड्डू गोपाल का झूला झुलाया। संकीर्तन मंडली ने गोविंदा बोलो हरि गोविंदा जैसे मधुर भजनों से भक्ति रस की बरसात की। रंग-बिरंगे वस्त्रों में सजे श्रद्धालु कीर्तन में नृत्य करते हुए आध्यात्मिक उत्सव का हिस्सा बने।
विज्ञापन


कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने इसे भगवान का आशीर्वाद मानकर ग्रहण किया और आध्यात्मिक सुख की अनुभूति की। संतों ने कहा कि भगवान का नाम, कथा और लीलाएं मनुष्य के जीवन में प्रेम, भक्ति और शांति का अमृत भर देती हैं। कृष्ण जन्मोत्सव सत्य, करुणा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में रजत थरेजा, संकल्प खुराना, सौरभ छाबड़ा, तुषांत मक्कड़, अमन कालरा, अंकित गुलाटी, निखिल थरेजा, संचित सिंगला, विक्रम वर्मा, भास्कर धीमान, गोम्सी गांधी, भावेश गुलाटी, श्यामलाल सिंगला, नवीन गुप्ता, रूबी खुराना, राजेश बंसल, ईश्वर सैनी, मनन कालरा, दिक्षित बजरंगी, वर्णिक थरेजा, प्रदीप धारीवाल, शिल्पा राहेज आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें