फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी स्कूलों में नाममात्र पहुंचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में परामर्श के लिए खुले स्कूलों में दूसरे दिन भी बच्चे नाममात्र ही पहुंचे। जिले के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में स्टाफ सदस्यों का कोरोना टेस्ट चल रहा है। अधिकतर स्कूल स्टाफ ने अभी तक कोरोना टेस्ट नहीं करवाया है। कोरोना टेस्ट के लिए शुल्क लिया जाने पर शिक्षकों में रोष है। शिक्षकों का कहना है कि केवल शिक्षकों का ही क्यों कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। बच्चों व अभिभावकों का भी कोरोनो टेस्ट करवाया जाए।
विज्ञापन

दूसरे दिन ये रही स्थिति
शहर के गीता भवन के पास स्थित कन्या स्कूल में महज 8-10 बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों व अभिभावकों के हाथ सैनिटाइज करवाए। वहीं राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा में भी 10-15 बच्चे पहुंचे।
दो स्कूलों के स्टाफ की हुई जांच
आरोही माडल स्कूल सौंगरी गुलियाना व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किठाना के स्टाफ सदस्यों का स्वास्थ्य विभाग रजौंद व किठाना की तरफ से कोरोना टेस्ट किया गया। वएसएमओ डाक्टर संदीप सिंह ने बताया कि पीएचसी किठाना के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को गुलियाना के आरोही माडल स्कूल के स्टाफ सदस्यों व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किठाना के स्टाफ सदस्यों का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि पिछले 2 दिन पूर्व जाखौली के पति पत्नी ने कैथल में जांच करवाई थी। जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके परिवार के सदस्यों को होम आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा आरोही माडल स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता आहूजा ने बताया कि उनके स्कूल के 21 स्टाफ सदस्यों ने कोरोना की जांच मंगलवार को करवाई है। जिनमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव बताई जा रही है।
विज्ञापन

केवल परामर्श के लिए आ सकते हैं बच्चे
डीईओ शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि विभाग के आदेशों के अनुसार स्कूलों में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के बच्चे केवल परामर्श के लिए आ सकते है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के सभी मापदंडों को ध्यान में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें