फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार सहायता करे तो हरियाणा में अकादमी खोलूंगा : खली

Sun, 26 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
स्कूल के शुभारंभ पर पहुंचे द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डब्ल्यूडब्ल्यूई में विश्व चैंपियन रह चुके द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार मदद करे तो वे हरियाणा में अपनी अकादमी खोलेंगे। अभी पंजाब में उनकी अपने खर्च पर अकादमी चल रही है। जहां से करीब 7-8 बच्चों का विश्व डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए चयन हुआ है। इनमें पांच हरियाणा से ही हैं। एक महिला खिलाड़ी भी हरियाणा से है।
विज्ञापन


कैथल में गांव काकौत के निकट एक निजी स्कूल के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे दिलीप सिंह राणा उर्फ खली ने कहा कि हरियाणा के लोग खेलों से बहुत प्रेम करते हैं। इसी कारण यहां मेडल आते हैं। खेल चाहे कोई भी हो, खिलाड़ी किसी भी जाति से हो, यहां केवल खेल को बढ़ावा दिया जाता है। यह स्थिति पूरे देश में होनी चाहिए। हमारा देश इतना बड़ा है, 100 करोड़ की आबादी है। लेकिन मेडल उस हिसाब से नहीं आते। जबकि कई ऐसे देश हैं, जो काफी छोटे हैं, लेकिन मेडल काफी ले जाते हैं। इसलिए देश में ना केवल शिक्षा बल्कि खेल को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए। शिक्षा जरूरी है। लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी है स्वास्थ्य। माता-पिता को भी चाहिए कि वे बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

उन्होंने कहा कि वह कैथल कई बार आ चुके हैं। यहां आने पर उन्हें लोगों का खूब प्रेम मिलता है। डब्ल्यूडब्ल्यूई व हरियाणा की कुश्ती में ज्यादा अंतर नहीं हैं। जैसे बेसबाल व क्रिकेट में बाल व बल्ले से खेला जाता है। लेकिन नियम अलग-अलग होते हैं। वैसे ही हरियाणवी कुश्ती व डब्ल्यूडब्ल्यूई में ज्यादा अंतर नहीं हैं। केवल नियमों का अंतर है।
विज्ञापन


फोटो खिंचवाने की मची रही होड़
खली के साथ फोटो खिंचवाने के लिए बच्चों सहित बड़ों की भी होड़ मची रही। बच्चों ने उनके ऑटोग्राफ लिए तो कई लोगों ने खली के साथ सेल्फी ली। वहीं स्कूल का शुभारंभ करते हुए उन्होंने ग्रामीण एरिया में स्कूल खोलने पर प्रबंधक समिति को बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें