फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूली बच्चों ने समाधान शिविर में पहुंचकर जनहित से जुड़े मामलों की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव की अध्यक्षता में वीरवार को एसडीएम कार्यालय गुहला में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कई शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से कुछ का मौके पर ही निपटान किया गया जबकि अन्य शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समाधान शिविर में मुख्य रूप से पेंशन, नहरी खाल, पंचायती जमीन से कब्जे हटवाने, स्कूलों में अध्यापकों की कमी सहित अन्य जनहित से जुड़े मामले सामने आए।
विज्ञापन

एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए उनका जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा राजकीय स्कूल गुहला के विद्यार्थी भी समाधान शिविर में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों और विभागों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने विद्यार्थियों की स्कूल आने-जाने में हो रही परेशानी का संज्ञान लेते हुए रोडवेज विभाग के अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें