कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में सत्र 2024–25 के लिए छात्र सहायतार्थ छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। छात्र कल्याण समिति की संयोजक प्रो. सीमा गुप्ता तथा सदस्य डॉ. विकास भारद्वाज, डॉ. शिल्पी अग्रवाल, डॉ. जयबीर धारीवाल और डॉ. सूरज वालिया ने पाँच चयनित विद्यार्थियों शुभम, वर्शा, आशु, रिया और खुशी को प्रत्येक 10,000 रुपये की छात्र सहायता राशि प्रदान की।
यह छात्रवृत्ति प्रो. राजबीर पराशर द्वारा स्टूडेंट रिसर्च असिस्टेंटशिप के तहत दी जाती है, जिसके अंतर्गत शोध–पत्र प्रस्तुत करने के बाद आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस बार यह छात्रवृत्ति अंग्रेज़ी के दो, गणित के दो और संस्कृत के एक विद्यार्थी को मिली। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विद्या समिति के उपाध्यक्ष श्याम बंसल तथा सरकारी कॉलेज जगदीशपुरा के प्राचार्य मनोज भांबू भी उपस्थित रहे। कॉलेज अध्यक्ष अश्वनी शोरवाला और प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद