फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्वानों ने बताए ग्रहों, कुंडली और जीवन के गूढ़ रहस्य

विज्ञापन
कैथल में आयोजित ज्योतिष महामंथन में भाग लेते हुए ज्योतिषाचार्य। फाउंडेशन
विज्ञापन
कैथल। रविवार को एक निजी होटल में ज्योतिष पुंज ग्लोबल फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य ज्योतिष महामंथन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों, धर्मगुरुओं और विद्वानों ने भाग लेते हुए ज्योतिष विज्ञान, ग्रहों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण और वैदिक उपायों पर गहन मंथन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अजय बाम्बी, आचार्य कृष्ण चंद्र शास्त्री, आचार्य सुरेश वशिष्ठ, ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडे, डीपी शास्त्री व आचार्य अश्विनी गौतम ने अपने वक्तव्य रखे। सम्मेलन में धर्मगुरु स्वामी ध्यान रहस्य, आचार्य अश्विनी गौतम, अमन जोशी और डॉ. कृष्ण चंद शास्त्री ने ज्योतिष के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। डॉ. कृष्ण चंद शास्त्री ने वैदिक ज्योतिष में मांगलिक दोष के वास्तविक स्वरूप पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि कुंडली में मंगल ग्रह की सही गणना कैसे की जाती है, विवाह व वैवाहिक जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है और इससे जुड़े भ्रम और वास्तविकता क्या है। उन्होंने मंगल की शुभ ऊर्जा प्राप्त करने के वैदिक उपायों की भी जानकारी दी।

कैथल में आयोजित ज्योतिष महामंथन में भाग लेते हुए ज्योतिषाचार्य। फाउंडेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें