फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों के आर्थिक स्तर को मजबूत करने के लिए चलाई जा रही योजनाएं : लीलाराम

Mon, 29 Sep 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
28kht_24   लघु सचिवालय के सभागार में श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य आयोजित कार्यक्रम  में बोलते पूर्व 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को लघु सचिवालय के सभागार में श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक लीला राम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से प्रदेश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे हम हासिल करेंगे। सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनाई गई हैं ताकि उनका आर्थिक स्तर और मजबूत हो।
विज्ञापन

पूर्व विधायक लीलाराम ने कहा कि आज शहीद सरदार भगत सिंह का जन्मदिन भी है, उनके बलिदान को पूरा देश याद कर रहा है। ऐसे देश भक्तों की वजह से हम खुली हवा में सांस ले रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं बनाई हैं, जिसका प्रत्येक वर्ग को लाभ मिल रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से देश मजबूत हुआ है। इनकी वजह से विश्व में भारत की अलग ही पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि पहले भारत हथियारों को अन्य देशों से आयात करता था परंतु अब मोदी जी के नेतृत्व में भारत में ही अत्याधुनिक हथियार बनाए जाते है। भारत में विकास की वजह से आज हम एक नए भारत को देख रहे हैं। विदेशों की तर्ज पर भी भारत में भी ऐसी चकाचक सड़कें बनी हुई है। कार्यक्रम को वीसी के माध्यम से गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया। इस मौके पर सहायक श्रम आयुक्त राजेश कुमार, बलदेव सिंह, अजीत, आईसीए राहुल शर्मा, वीरेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, रामकुमार नैन, लीलू सैनी, अशोक भारती, आशा रानी, राजू बलवंती, कुशल पाल सैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें