फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनुसूचित जाति के किसानों को मिलेगा अनुदान पर ट्रैक्टर

Wed, 22 Feb 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अनुसूचित जाति के 38 किसानों को पहली बार अनुदान पर अब ट्रैक्टर मिलेगा। इन किसानों का कृषि और कल्याण विभाग ने ऑनलाइन ड्रा विधि से मंगलवार को लघु सचिवालय के हाल चयन किया। इसमें मुख्य रूप से एडीसी डॉ. बलप्रीत सिंह ने शिरकत की।
विज्ञापन

विदित रहे कि इस योजना के तहत 587 लाभार्थियों ने आवेदन किया था। जिसके लिए 38 अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर उपलब्ध होगा। इसमें दो महिला किसान भी शामिल हैं। किन्हीं कारणों से यदि कोई किसान ट्रैक्टर नहीं लेता तो प्रतिक्षा सूची की व्यवस्था भी रखी गई है। पराली प्रबंधन के लिए अनुसूचित जाति के किसानों की मांग पर सरकार ने पहली बार अनुदान पर ट्रैक्टर उपलब्ध करवाने के लिए 10 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन मांगे थे।
डीडीए डॉ. कर्मचंद ने बताया कि चयनित किसान 24 फरवरी शाम पांच बजे तक अपने सभी मूल दस्तावेज सहायक कृषि अभियंता, कैथल कार्यालय स्थित जिला परिषद में जमा करवाएं। दस्तावेज में अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्र, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पंजीकरण की रसीद, परिवार पहचान पत्र, पैन कार्ड, ऑनलाइन आवेदन की रसीद, आधार कार्ड व बैंक पास बुक जमा करवाएं। इसके बाद 27 फरवरी को चयनित किसानों को अनुदान प्रमाण-पत्र सहायक कृषि अभियंता, कैथल द्वारा दिया जाएगा। अनुदान प्रमाण-पत्र लेकर किसान विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध सूची में से किसी भी डीलर से ट्रैक्टर खरीद सकता है।
विज्ञापन

एक किसान को एक ट्रैक्टर पर अधिकतम तीन लाख रुपये अनुदान राशि दी जाएगी। ट्रैक्टर खरीद उपरांत सभी प्रकार के दस्तावेजों को ट्रैक्टर डीलरों द्वारा विभागीय पोर्टल पर अपलोड करवाया जाएगा और ट्रैक्टर का बीमा व पंजीकरण भी संबंधित डीलर द्वारा ही करवाया जाएगा। इस मौके पर डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, सहायक कृषि अभियंता जगदीश मलिक, डॉ. युद्धवीर सिंह, प्रगतिशील किसान महेंद्र रसीना, डीएलईसी सदस्य मौजूद रहे।

इन किसानों का हुआ चयन
ड्रा में फरल निवासी कर्मबीर सिंह, जोनी पाल, खरक निवासी चरणजीत राम, बरटा निवासी सुनील कुमार, मांझला निवासी महिमा सिंह, दिल्लोवाली निवासी शमशेर, थेह बारही निवासी पवन, सीवन निवासी राकेश कुमार, घग्गड़पुर निवासी गुरप्रीत सिंह, सौंगल निवासी गुरनाम सिंह, सांगन निवासी अमित कुमार, साकरा निवासी रामकुमार, भाणा निवासी संदीप कुमार, रिवाड़ जागीर निवासी बजीर, कोटड़ा निवासी जोगिंद्र, रोहेड़ा निवासी मेवा राम, लदाना चक्कू निवासी ओमप्रकाश, वार्ड 11 निवासी किरणपाल, बलबेहड़ा निवासी सुंदर सिंह, खेड़ी शेरखां निवासी नरेश कुमार, दुब्बल निवासी रानी, ककहेड़ी निवासी नरेश कुमार, सिसला सिसमौर निवासी नीतू देवी, पाड़ला निवासी संदीप कुमार, करोड़ा निवासी पवन कुमार, सदरहेड़ी निवासी शीशन कुमार, रत्ताखेड़ा कड़ाम निवासी दलीप सिंह, रमाना-रमानी निवासी दिलबाग, सजूमा निवासी रामपाल, दाबा निवासी गुरप्रीत सिंह, सीवन निवासी राम प्रकाश, नंद सिंह वाला निवासी रतन सिंह, कैथल वार्ड 11 निवासी सुरजीत, जसवंती निवासी सतीश कुमार, कैथल वार्ड 31 निवासी करनैल सिंह, गढ़ी पाड़ला निवासी जय भगवान, खड़ी रायवाली निवासी जसवंत सिंह और ककहेड़ी निवासी मंगल सिंह का चयन हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें