कैथल। स्टेट प्लान एसबी-89 स्कीम 2025-26 के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को अनुदान पर ट्रैक्टर उपलब्ध करवाने के लिए 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। कैथल में 377 किसानों ने आवेदन किया है। कृषि निदेशालय ने जिले के लिए 26 ट्रैक्टरों का लक्ष्य निर्धारित किया है। लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन ड्रा से किया जाएगा, जो 20 फरवरी को दोपहर बाद 2 बजे लघु सचिवालय में आयोजित किया जाएगा।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. सुरेंद्र सिंह तथा सहायक कृषि अभियंता जगदीश चंद्र ने बताया कि चयन प्रक्रिया अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में संपन्न करवाई जाएगी। ड्रा के बाद चयनित किसानों की सूची सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में प्रदर्शित कर दी जाएगी। संवाद