कैथल। अतिरिक्त अनाज मंडी में शुक्रवार को सांसद नायब सैनी ने एसबी-89 स्कीम के तहत 37 किसानों को ट्रैक्टर की चाबियां सौंपी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि धरती मां हम सभी का पेट भरती है। किसानों को भी चाहिए कि धरती मां का पूरा ख्याल रखे।
गौरतलब है कि प्रदेश में पहली बार अनुसूचित जाति के किसानों को कृषि कार्य के लिए पहली बार 50 प्रतिशत अनुदान पर ट्रैक्टर दिए हैं। जिले के 37 किसानों को अनुदान के रूप में एक करोड़ 11 लाख रुपये की राशि दी गई है। इतना ही नहीं पूरे प्रदेश में 660 एससी किसानों को 20 करोड़ रुपये की राशि अनुदान की रूप में दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यावरण के दृष्टिगत पराली प्रबंधन के लिए विशेष प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पराली से बिजली बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे पराली जलाने की घटनाओं कमी आई है और किसान की आमदनी भी बढ़ी है।
इस मौके पर कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर किसान के हित में कार्य कर रही है। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि विभाग ने पहली बार अनुसूचित जाति के किसानों को 35 एचपी से ऊपर के ट्रैक्टर पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया है ताकि इस श्रेणी के किसान भी दूसरे कृषि यंत्रों का लाभ ले सकें।
इस मौके पर एसडीओ सतीश नारा, सहायक कृषि अभियंता जगदीश मलिक, एडीओ एफआई सज्जन सिंह, डॉ. ईश्वर सिंह, जगबीर लांबा, कर्मबीर, बलविंद्र जांगड़ा, मुनीष आदि मौजूद रहे।
इन्हें मिला लाभ
गांव सांघन से अमित कुमार, रिवाड़ जांगिर से बजीर सिंह, खरक से चरणजीत राम, रत्ता खेड़ा लुकमान से दिलीप सिंह, रमाणा-रमाणी से दिलबाग, सोंगल से गुरनाम सिंह, घग्गड़पुर से गुरप्रीत सिंह, दाबा से गुरप्रीत सिंह, गढ़ी पाडला से जय भगवान, खेड़ी रायवाली से जसवंत सिंह, कोटड़ा से जोगिंद्र, फरल से जोनीपाल व कर्मबीर, कैथल वार्ड 31 से करनैल सिंह तथा वार्ड 11 से सुरजीत, राजौंद वार्ड 11 से किरणपाल, मांझला से महिमा सिंह, ककेहड़ी से मंगल सिंह व नरेश कुमार, रोहेड़ा से मेवाराम, खेड़ी शेरखां से नरेश कुमार, सिसला सिसमोर से नीतू देवी, लदाना चक्कू से ओम प्रकाश, थेह बाहरी से पवन, सीवन से राकेश कुमार, करोड़ा से पवन कुमार, साकरा से रामकुमार, सजूमा से रामफल, दुब्बल से रानी, नंदसिंह वाला से रतन सिंह, भाणा से संदीप कुमार, जसवंती से सतीश कुमार, पाडला से संदीप कुमार, दिल्लूवाला से शमशेर सिंह, सदरहेड़ी से शीशन कुमार, बलबेहड़ा से सुंदर सिंह, बरटा से सुनील कुमार।