फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सत्य भारती स्कूल के कला, साहित्यिक क्लब ने किया जागरूक

Sun, 01 Jun 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजौंद। सत्य भारती फाउंडेशन की ओर से संचालित सत्य भारती स्कूल शेरू खेड़ी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया। जिसमें कला और साहित्यिक क्लब ने तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया।

कार्यक्रम में छात्रों अभिभावकों एस एम सी सदस्यों और विद्यालय के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिन्होंने सामूहिक रूप से तंबाकू का किसी भी रूप में उपयोग न करने की प्रतिज्ञा ली। छात्रों ने पोस्टर नारे और लघु नाटिकाओं के माध्यम से तंबाकू मुक्त जीवन के महत्व को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इस पहल का उद्देश्य विद्यालय समुदाय और उसके बाहर स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना था। प्रतिज्ञा लेकर प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली जीने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। विद्यालय अपने छात्रों और कर्मचारियों के बीच जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक आदतों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। संवाद

तंबाकू से होने वाले नुकसान बताए

राजौंद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजौंद के स्वास्थ्य संस्थानों एवं स्कूलों में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। कार्यक्रमों में आम लोगों और बच्चों को तंबाकू से होने वाले नुकसान व बीमारियों के बारे में जानकारी दी।

राजकीय स्कूल राजौंद में स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बच्चों को विश्व तंबाकू दिवस पर बच्चों को तंबाकू से होने वाले रोगों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं सभी बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

इस दौरान जिला विधिक विभाग की तरफ से एडवोकेट विनय गर्ग एवं सहायक मित्र संगीता रानी, रामनिवास, पंकज, विनोद, अनीता, बीना, दर्शना सहित कई अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


ये हो सकती हैं दिक्कतें ः दांतों और मसूड़ों की समस्याएं। जैसे दांतों का गलना और मसूड़ों की सूजन। सांस लेने में कठिनाई और अस्थमा का खतरा।त्वचा की जल्दी बुढ़ापे और झुर्रियों का विकास। मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें