फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिसकर्मियों संग अफसर बोले-नहीं करेंगे तंबाकू सेवन

Sun, 01 Jun 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला सचिवालय में डीएसपी मुख्यालय बीरभान ने पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को तंबाकू उत्पादों सहित किसी भी नशे का सेवन ना करने की शपथ दिलाई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इसके साथ सभी चौकियों में भी महिला व पुरुष कर्मचारियों ने शपथ ली गई कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर वे यह शपथ लेते हैं कि जीवन में हम कभी भी किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे एवं अपने परिजनों या परिचितों को भी तंबाकू उत्पादों एवं किसी भी नशे का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन


एसपी आस्था मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया में हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मकसद तंबाकू के उपयोग से जुड़े खतरे को उजागर करना है। तंबाकू सेवन से कैंसर, स्ट्रोक और डायबिटीज जैसी अनेक गंभीर बीमारियां हो सकती है।
विज्ञापन


यदि आप धूम्रपान छोड़ देते है तो आपको तत्काल और दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ मिल सकते है। एसपी ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य तंबाकू के खतरों और स्वास्थ्य पर इसके नकारात्मक प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए हितकर नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें