राजौंद। सत्य भारती स्कूल रसीना में क्लस्टर लेवल का ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमंे ड्राइंग प्रतियोगिता, इंग्लिश क्विज और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिनमें सत्य भारती के पांच स्कूल अहमदपुर, करोड़ा, टीक, शेरू खेड़ी और बरसाना ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणामों में सत्य भारती स्कूल रसीना प्रथम स्थान पर रहा। द्वितीय स्थान सत्य भारती स्कूल करोड़ा और तृतीय स्थान सत्य भारती स्कूल अहमदपुर ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि गांव के रिटायर्ड शिक्षक सुल्तान सिंह रहे। इस अवसर पर भारती एयरटेल फाउंडेशन के ट्रेनर रवि प्रकाश शर्मा, क्लस्टर कॉर्डिनेटर पंकज भारद्वाज, स्कूल के मुख्य अध्यापक राजेंद्र शर्मा सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद