फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कपिस्थल आश्रम के स्थापना दिवस पर किया सत्संग

विज्ञापन
कपिस्थल आश्रम में आयोजित सत्संग में उप​स्थित श्रद्धालु। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। आर्ट ऑफ लिविंग के कपिस्थल आश्रम का शुक्रवार को 12वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान आचार्या कल्पना मित्तल ने बताया कि 12 साल पहले इसी दिन स्वयं श्री श्री रविशंकर ने इस आश्रम की नींव रखी थी। आर्ट ऑफ लिविंग मुख्य रूप से तनाव मुक्ति, मानसिक शांति और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाले अपने वैश्विक अभियानों के लिए प्रसिद्ध है। यह एक अंतरराष्ट्रीय गैर- सरकारी और मानवतावादी संगठन है। कपिस्थल आश्रम हरियाणा राज्य का एकमात्र आश्रम है, जहां हैप्पीनेस प्रोग्राम, एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम और डी एस एन जैसे शिविरों का आयोजन किया जाता है। स्थापना दिवस के अवसर पर यहां पर सत्संग का आयोजन किया गया। दीपक सेठ, डॉ. विकास भटनागर और यशिका हसीजा की ओर से विशेष भजन की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर 100 से ज्यादा लोग उपस्थित रहे। भजन समारोह के बाद सभी लोगों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कंचन सेठ, सुमन सेठ, पियूष हसीना, रुचि शर्मा, सोनिया मिगलानी और कृष्णा मिगलानी मौजूद रहे।

कपिस्थल आश्रम में आयोजित सत्संग में उपस्थित श्रद्धालु। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें