फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बैंक से रुपये निकलवाकर लौट रहे किसान से 42 हजार छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बैंक से 42 हजार रुपये निकलवाकर घर लौट रहे किसान से दो आरोपियों ने रुपये छीन लिए। आरोपियों ने किसान की साइकिल के आगे गाड़ी अड़ाकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से भाग गए। इसकी शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शिकायत में डेरा कलर माजरा निवासी इकबाल ने बताया कि वे खेती बाड़ी का काम करते हैं। 25 नवंबर को उन्होंने सुबह पीएनबी बैंक कैथल रोड चीका से अपने खाते से 42,000 रुपये नकद निकलवाए थे। उसी समय बैंक में दो अज्ञात व्यक्ति थे जो उनसे बातचीत भी कर रहे थे। जब वे रुपये निकलवाकर बैंक से बाहर आए तो वे दोनों उनके साथ-साथ आए। चीका से पटियाला रोड पर केनरा बैंक से आगे चलते ही वे दोनों आरोपी कार से निकले और जबरदस्ती 42000 रुपये छीनकर भाग गए। उन्होंने आरोपियों का पता लगाकर रुपये वापस दिलाने की मांग की है। गुहला डीएसपी रोहताश ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें