फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कॉलेजियम नंबर 52 में निर्विरोध चुने गए सतीश कुमार

Sun, 23 Feb 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। जाट हाई स्कूल सोसाइटी के कॉलेजियम के चुनाव प्रक्रिया के तहत शनिवार को कॉलेजियम नंबर 52 में सहमति बन गई। नामांकन प्रक्रिया में कॉलेजियम नंबर 52 में केवल सतीश कुमार का एकमात्र नामांकन आया है। ऐसे में वे अब इस कॉलेजियम में निर्विरोध चुने गए हैं। यह जानकारी एडीसी एवं जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रशासक दीपक बाबूलाल करवा ने दी है।

उन्होंने बताया कि अब केवल कॉलेजियम नंबर 23 और 71 में ही दो मार्च को चुनाव होंगे। कॉलेजियम नंबर 71 में तीन और 23 में दो नामांकन आए हैं। जिन्हें शनिवार को चुनाव चिह्न आवंटित कर
विज्ञापन
विज्ञापन


दिए गए।

आगामी दो मार्च को इन दोनों कॉलेजियम को लेकर मतदान होगा। बताया कि कुल 75 में से 72 कॉलेजियम चुने जा चुके है, लेकिन कॉलेजियम नंबर 23, 52 व 71 में कोई भी नामांकन सही नहीं पाए जाने के कारण खाली रह गए थे। जिसकी वजह से इन कॉलेजियम के चुनाव को लेकर दोबारा से शेड्यूल जारी किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें