फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला नागरिक अस्पताल की लिफ्ट खराब

Sun, 23 Feb 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नागरिक अस्पताल में स्टाफ के लिए लगाई गई छोटी लिफ्ट खराब हो गई है। यह लिफ्ट पिछले करीब एक सप्ताह से खराब है। इस कारण स्टाफ एक तल से दूसरे तल पर जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ऑपरेशन थियेटर, सामान्य वार्ड सहित विभागीय कार्यालय भी प्रथम व द्वितीय तल पर हैं। बड़ी लिफ्ट तो चल रही है, लेकिन छोटी लिफ्ट के खराब होने से स्टाफ को दिक्कत आ रही है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि लिफ्ट ठीक करने के लिए तकनीशियन बुलाए गए हैं। मरीजों को ग्राउंड फ्लोवर से पहली व दूसरी मंजिल पर आने-जाने के लिए दिक्कतें आ रही हैं। इससे तीमारदार भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 बेडों का है अस्पताल

गौरतलब है कि जिला नागरिक अस्पताल 200 बेड का है। कोरोना महामारी के चलते अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। 100 बेड का पोर्टेबल अस्पताल भी कोरोना

महामारी के समय शुरू हुआ था। अस्पताल में चिकित्सकों के 56 पद स्वीकृत हैं, लेकिन यहां 16 चिकित्सक ही कार्यरत हैं।
लिफ्ट ठीक करने के लिए तकनीशियन को बुलाया गया है। इसको लेकर विभाग के आला अधिकारियों से भी पत्राचार किया गया है। इस लिफ्ट को जल्द ही ठीक करवा लिया जाएगा। - डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें