फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिल्ली हाफ मैराथन के शीर्ष पांच में रहे सतबीर जगलान

Tue, 17 Feb 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
सतबीर सिंह जगलान पदक के साथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली के हिंदी प्राध्यापक सतबीर सिंह जगलान ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित केंद्रीय सिविल सर्विस सांस्कृतिक व खेल बोर्ड की पांचवीं हाफ मैराथन में पांच किलोमीटर दौड़ में शीर्ष पांच में स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने बताया कि इस हाफ मैराथन में पुरुष, महिलाएं और युवाओं की हजारों की संख्या ने हिस्सा लिया। प्राध्यापक सतबीर सिंह ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पांच किलोमीटर दौड़ में पांचवां स्थान हासिल किया। इस दौड़ में 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी की श्रेणियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतबीर सिंह इससे पहले भी पटियाला हाफ मैराथन और हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। अध्ययन के साथ-साथ साहित्य और खेलों में भी गहरी रुचि रखते हैं और निरंतर प्रयासरत रहते हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और स्टाफ ने प्राध्यापक सतबीर सिंह का स्वागत फूलों की मालाओं से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें