फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फर्जी प्रमाणपत्र पर चुनाव लड़ने वाला सरपंच गिरफ्तार

Fri, 29 Sep 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। फर्जी प्रमाणपत्र पर सरपंच पद का चुनाव लड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव सींह निवासी सरपंच अमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वर्ष 2022 में हुई सरपंच पद के चुनावों में अपने गांव से चुनाव लड़ा था और वह चुनाव जीत भी गया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक कुमार ने शिकायत दी थी कि अमनदीप ने चुनाव लड़ने के लिए 10वीं कक्षा का फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र जमा करवाया। आरोपों में कहा था कि अमनदीप ने तथ्यों को छुपा कर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की अवहेलना की है। गांव सींह के एक व्यक्ति ने डीसी को शिकायत दी थी कि उनके गांव के सरपंच ने फर्जी कागज लगाकर चुनाव लड़ा है। इस पर डीसी ने जांच के आदेश दिए थे, जांच में 10वीं का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। इस बारे में थाना चीका में केस दर्ज था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, गुहला थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर रामकरण ने बताया कि इस मामले में जांच पूरी होने के बाद ही सरपंच अमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अब उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गुहला पुलिस की तरफ से करीब छह महीने से यह जांच की जा रही थी।
विज्ञापन



दूसरी ओर गुहला के बीडीपीओ अशोक मेहरा ने बताया कि यह जांच पंचायत विभाग की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर ही पुलिस की तरफ से की गई है। अब पुलिस की तरफ सरपंच को गिरफ्तार किया गया है तो उनके विभाग की तरफ से आला अधिकारियों को पूरी जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद निदेशालय की तरफ से ही सरपंच को बर्खास्त करने को लेकर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें