कैथल। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो बाइक चोर काबू कर लिए। कब्जे से चोरी की 13 बाइकें मिली हैं।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि पुलिस ने ढांड से बिना नंबर की बाइक समेत बरसाना निवासी गौरव उर्फ कालिया, जींद के गांव उझाना निवासी विरेंद्र उर्फ बिंटू को दबोचा। बाइक चोरी की थी। थाना कलायत में ब्राहमणीवाला निवासी प्रदीप ने इसकी चोरी की रिपोर्ट 17 अक्तूबर 2021 को दर्ज कराई थी। बाइक उसके खेत से चोरी हो गई थी।
पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से 12 अन्य बाइक बरामद की गई। आरोपियों ने ये सभी बाइक जिला कैथल, कुरुक्षेत्र व करनाल से चोरी की थी। अदालत में दोनों को पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार गौरव को जेल भेजा गया और आरोपी विरेंद्र को पुलिस ने पूछताछ के लिए दो दिन के लिए रिमांड पर लिया है। संवाद