फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरकारी नीतियों से सरपंच खफा

Fri, 29 Sep 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद रोड स्थित पंचायत भवन में वीरवार को सरपंच एसोसिएशन ने मागों को लेकर बैठक की। इसमें सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर समैण ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि पांच नवंबर तक उनकी मांगों का हल नहीं हुआ तो लोकसभा व विधानसभा में भाजपा व जजपा का विरोध किया जाएगा।

सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर समैण ने कहा कि सरपंच पिछले 10 माह से पंचायती राज अधिकार बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। पांच नंवबर को टोहाना में पंचायती राज अधिकार बचाओ रैली होगी। यदि पांच नवंबर तक भाजपा-जजपा सरकार पंचायती राज के अधिकार ग्राम पंचायतों, जिला परिषदों को नहीं देती है, वहां से पूरे हरियाणा की पंचायतें संकल्प लेंगी और आने वाले लोकसभा और विधानसभा में भाजपा-जजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 75 प्रतिशत जनसंख्या देहात के अंदर रहती है। हम अपने गांव के लोगों को जागरूक करेंगे। ये लड़ाई सरपंचों की नहीं है यह गांव के अंदर रहने वाले हर व्यक्ति की लड़ाई है। जो लोग हमारे पंचायतीराज के अधिकारों को छीनना चाहते हैं, हमारे पास वोट हैं वोट की ताकत से हम भाजपा-जजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंचायत मंत्री अधिकारियों के साथ असभ्य भाषा बोलते है। शिक्षा मंत्री पंचायत के सदस्यों को शक्ति देने की बात करते हैं। इससे साबित होता है शिक्षा मंत्री को पंचायतीराज के अधिकारों की जानकारी नहीं है। बैठक में जिलेभर के सरपंच भी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधान कर्मबीर सरपंच मानस, उपप्रधान गगनदीप सिंह, कैशियर बलजीत, महासचिव सतपाल साकरा, संयोजक साहब सिंह राणा, नरेंद्र पिलनी, बलजीत कसान, नरेश पाई, विजय बरसाना, ऋषिपाल गोलन, सुरेंद्र गोयत, सुशील बालू, विरेंद्र रमाणा व राजेश मुन्ना रेहड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें