फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरोला, खंबेहड़ा घग्गर साइफन का किया निरीक्षण

Tue, 24 Jun 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका (कैथल)। गुहला के एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह और पंजाब के समाना (पटियाला) की एसडीएम रिचा गोयल ने सोमवार को सरोला और खंबेहड़ा स्थित घग्गर साइफन का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के किए जा रहे बचाव प्रबंधों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने कहा कि मानसून से पूर्व बाढ़ नियंत्रण व राहत कार्यों को प्राथमिकता के साथ अंजाम दिया जा रहा है। घग्गर नदी की साफ-सफाई और जल निकासी को लेकर संबंधित विभागों को सतत निगरानी और समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


दोनों एसडीएम ने साईफन पर चल रहे मरम्मत कार्य, साफ-सफाई की स्थिति और भविष्य की रणनीति पर अधिकारियों से चर्चा की। सिंचाई विभाग के एसडीओ अजमेर सिंह ने जानकारी दी कि सरोला स्थित साईफन पर करीब 25 लाख रुपये की लागत से मरम्मत व साफ-सफाई कार्य कराया जा रहा है, जो 30 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीते वर्ष भी यहां सफाई करवाई गई थी, क्योंकि बाढ़ के समय इस साईफन की निकासी व्यवस्था सुचारू होना अत्यंत आवश्यक है। यदि पानी की निकासी समय रहते हो सके, तो घग्गर किनारे बसे हरियाणा और पंजाब के लगभग 42 गांव बाढ़ के खतरे से सुरक्षित रह सकते हैं।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ गुलशन कुमार (समाना), सतीश, विक्रांत सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें