फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता में सरोज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

Thu, 08 Jan 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
महिला खेलकूद म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता में सरोज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 2100 रुपये का पुरस्क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बुधवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में महिला खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। म्यूजिकल चेयर और दौड़ में महिलाओं ने दमखम दिखाकर पुरस्कार जीते।

प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया था - 30 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से कम। दोनों आयु वर्गों में ग्रामीण ब्लॉक की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक व एथलेटिक खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सभी प्रतिभागियों ने अपने कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन कर ग्रामीण ब्लॉक के गौरव को बढ़ाया। अंत में विभाग ने विजेताओं को पुरस्कार राशि और सम्मान देकर प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं को 2100 रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 1100 रुपये और तृतीय स्थान पर 750 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम में जिला परिषद वाइस-चेयर पर्सन सोनिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (ग्रामीण) शशि बाला ने की।

30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के परिणाम



n
म्यूजिकल चेयर : सरोज प्रथम स्थान, राजबाला द्वितीय और मोनिका तृतीय।

n
डिस्कस थ्रो : शशि (मानस गांव) प्रथम, पूजा (शेरगढ़) द्वितीय और राजकुमारी (बलवंती गांव) तृतीय।

n
100 मीटर दौड़ : मुकेश (बरटा) प्रथम, सोनिया (नैना) द्वितीय और कौशल्या (कठवाड़) तृतीय।





30 वर्ष से कम आयु वर्ग के परिणाम



n
300 मीटर दौड़ : निकिता (पट्टी अफगान) प्रथम, बिका देवी (मानस) द्वितीय, नीतू (पट्टी अफगान) तृतीय।

n
400 मीटर दौड़ : तमन्ना (मानस) प्रथम, रिया (कुलतारण) द्वितीय और मुस्कान (नरड़) तृतीय।

n
5 किलोमीटर की साइकिल दौड़ :

काजल (कुलतारण) प्रथम, निशा (पाडला) द्वितीय और ज्योति (पट्टी कोथ) तृतीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें