संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। रोहतक में हुई छठी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल हरिगढ़ किंगन के खिलाड़ियों ने तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले नाम रोशन किया। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल बच्चों ने पानीपत को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत का परचम लहराया।
प्रधानाचार्य जगदीप कौर ने बताया कि बच्चों ने पहले खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया उसके बाद जिले में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपना लोहा मनवाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जगदीप कौर ने इस जीत का श्रेय स्कूल खेल इंचार्ज संदीप दुनिया को दिया। बताया कि बच्चों की मेहनत रंग लाई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक बलराज शर्मा, लोक सिंह, दीपक शर्मा, राहुल शर्मा, अभिषेक शर्मा, कमला, मीना, सोनिया, सुमन, आशु, सतनाम, सुरेश, मुकेश, गुरसेवक मौजूद रहे।