फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना और नीतीश ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
37-राजौंद। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए विशिष्ट अतिथि। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
राजौंद। असंध मार्ग पर स्थित बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें 25 हुई कुश्तियों में पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, जींद और कैथल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 52 किलो वर्ग में सपना ने बाजी मारी तो 40 किलो वर्ग में नीतीश ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कुश्ती मुकाबलों में 40 किलो भार वर्ग में रिहान द्वितीय और गर्व ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 45 किलो भार वर्ग में कपिल ने पहला, भावेश ने दूसरा व आर्यन ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के फाइनल मुकाबले में 52 किलो भार वर्ग में गुरु नानक कुश्ती अकादमी कुरुक्षेत्र की सपना अव्वल रहीं। सोनिया को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। राजकीय कॉलेज कलायत की अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के 52 किलो भार वर्ग में विशाल गांव रमाणा रमाणी प्रथम और साहिल गांव नैहला फतेहाबाद द्वितीय रहे। 57 किलो भार वर्ग में पानीपत के साहिल प्रथम और पानीपत के शुभम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करण वाल्मीकि व भारतीय सेना में कार्यरत रिंकू पहलवान व खुरड़ा से नीशू राणा ने शिरकत की। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा से अर्जुन अवार्ड विजेता एशियन मेडलिस्ट व कॉमनवेल्थ खेल स्वर्ण पदक विजेता डीएसपी रविंद्र सांगवान पहुंचे। डीएसपी सांगवान ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेलते समय किसी तरह का मन में द्वेष भाव नहीं रखना चाहिए। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य गुरमीत कलसी ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें