फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कविता पाठ में गुहना की सान्वी और चित्र देखकर कविता लेखन में हरसोला के विवान प्रथम

विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। हिंदी भाषा के प्रति विद्यार्थियों में रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में खंड स्तरीय हिंदी दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी कैथल बिमला सिरोही ने प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया और बताया कि खंड कैथल के 13 क्लस्टर्स के प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डाइट कैथल से चंद्रकिशोर राय और शीशपाल ने भी प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया। खंड कैथल हिंदी दिवस प्रतियोगिताओं के नोडल हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार चावला ने बताया कि हिंदी दिवस प्रतियोगिताओं को तीन समूहों में विभाजित कर आयोजित किया गया। इन प्रतियोगिताओं में रविन्द्र कुमार, सुरेश कुमार, राजबीर सिंह, नरेश कुमार, अश्वनी कुमार, सावित्री, निधि और विद्यावंती ने निर्णायक की भूमिका अदा की। डॉ. विजय चावला की ओर से विद्यार्थियों को रंगीन पोस्टर के माध्यम से कविता लेखन, दृश्य/घटना वर्णन और कहानी लेखन का अवसर प्रदान किया गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम :
समूह-1 (कक्षा 4–5) में कविता पाठ में गुहना की सान्वी ने, चित्र देखकर कविता लेखन में हरसोला के विवान ने, दृश्य/घटना वर्णन में क्योड़क की पिहू, चित्र देखकर कहानी लेखन में गुहना के रोबिन, भाषण प्रतियोगिता में चंदाना की हर्षिता, व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी में पाड़ला की श्रुति, रूसी व जसनीत की टीम और निबंध लेखन में हरसोला के मनीष कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


समूह-2 (कक्षा 6–8) में कविता पाठ में हुड्डा स्कूल कैथल की निविता, चित्र देखकर कविता लेखन में आरोही स्कूल ग्योंग की सिमर, दृश्य/घटना वर्णन में कैथल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की नंदिनी, चित्र देखकर कहानी लेखन में सेगा की जैस्मिन मेहरा, भाषण प्रतियोगिता में प्योदा की यशिका, व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी में पूर्वी, देविका व सौम्या और निबंध लेखन में मॉडल संस्कृति स्कूल क्योड़क की खुशप्रीत सहल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समूह-3 (कक्षा 9–12) में कविता पाठ में नरड़ स्कूल की अंजलि, स्वरचित/आधी कविता पूर्ण करना में ग्योंग स्कूल की तमन्ना, नारा लेखन में कैथल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की आसमीन, स्व रचित कहानी लेखन में दयोरा की याचना, भाषण प्रतियोगिता में पाड़ला की स्नेहा, व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी में कठवाड़ की सानवी मलिक की टीम और निबंध लेखन में दीवाल स्कूल की राधिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें