फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संस्कृत-पंजाबी के पेपर को बताया आसान

Thu, 19 Mar 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा संस्कृत और 10वीं कक्षा पंजाबी विषय की परीक्षाएं जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। विद्यार्थियों ने संस्कृत-पंजाबी दोनों प्रश्नत्रों को आसान बताया और समय से पहले कर लेने की बात कही।

जिलेभर में बनाए गए 60 परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ परीक्षा दी। 12वीं संस्कृत परीक्षा में 1679 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1666 ने परीक्षा दी, जबकि 13 अनुपस्थित रहे। वहीं 10वीं पंजाबी विषय में 3212 में से 2900 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 312 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


परीक्षा समाप्त होने से करीब पांच मिनट पहले ही कई विद्यार्थी केंद्रों से बाहर निकलते नजर आए। बाहर आए विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताते हुए संतोष व्यक्त किया।

जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि परीक्षा को नकल रहित और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। उड़नदस्ते लगातार सक्रिय रहे और सभी केंद्रों पर निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया : विद्यार्थी रवि ने बताया कि संस्कृत का पेपर काफी आसान था और अधिकांश प्रश्न सीधे सिलेबस से आए थे। उन्होंने कहा कि उनका पेपर समय से पहले पूरा हो गया और 75 प्रतिशत से अधिक अंक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


छात्रा पूजा ने कहा कि शुरुआत में थोड़ी घबराहट थी, लेकिन प्रश्न हल करते-करते पेपर सरल लगता गया। उन्होंने भी 75 प्रतिशत से अधिक अंक आने का भरोसा जताया। पंजाबी परीक्षा देकर निकले छात्र नवजोत ने कहा कि पेपर आसान था और नियमित पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए इसमें कोई कठिनाई नहीं थी। उन्होंने अच्छे अंक आने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें