राजौंद। खंड राजौंद की मासिक समीक्षा बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, किठाना में खंड शिक्षा अधिकारी संदीप नैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सीआरसी, विद्यालय मुखिया, बीआरपी व एबीआरसी ने भाग लिया। निपुण हरियाणा मिशन के तहत बच्चों को बुनियादी शिक्षा में दक्ष बनाने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, शौचालयों की सफाई व मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शिक्षकों को नियमित उपस्थिति और बेहतर परिणाम देने के लिए कहा गया। प्रवेश उत्सव के तहत अधिक नामांकन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। निजी स्कूलों को चिराग योजना व आरटीई के तहत 25 प्रतिशत सीटें घोषित करने के निर्देश दिए गए। संवाद