फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-जन तक भाषा पहुंचाने में जुटी है संस्कृत भारती : डॉ. शर्मा

Sun, 20 Jul 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। संस्कृत भारती हरियाणा के सहयोग से शनिवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल में दो सात दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविरों का शुभारंभ हुआ। ये शिविर 24 जुलाई तक चलेंगे। उद्घाटन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुई।

मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृत भारती हरियाणा के प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख व महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, कैथल के ज्योतिष विभाग के आचार्य डॉ. नवीन शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में संस्कृत भारती को एक वैश्विक संगठन बताते हुए कहा कि यह संस्था जन-जन तक संस्कृत को पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि श्रावण पूर्णिमा को संस्कृत दिवस और पूरे श्रावण माह को ‘’संस्कृत मास’’ के रूप में मनाया जाता है, जिसमें संस्कृतमय गतिविधियों का आयोजन होता है।
विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने संस्कृत संभाषण शिविरों, प्रबोधन वर्गों और प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से संस्कृत भारती द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय मूल्यों व नैतिकता का संवाहक माध्यम है और वर्तमान समय में इसकी महत्ता और बढ़ गई है।

विद्यालय की संस्कृत शिक्षिका सुमन तंवर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए शिविर के उद्देश्यों की जानकारी दी। प्रभारी प्रधानाचार्य सुनीता ने संस्कृत के प्रचार-प्रसार में लगे कार्यकर्ताओं की सराहना की। शिविर व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला सहमंत्री प्रवीण शास्त्री ने निभाई, जबकि मंच संचालन शिविर शिक्षिका आशा ने किया।
विज्ञापन


इन शिविरों में कुल 130 छात्राएं भाग ले रही हैं। शिविर दो समूहों में संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर भूगोल प्रवक्ता जय भगवान, सविता, शीतल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें