कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। 10 हजार मीटर दौड़ में संजू ने बाजी मारी। कॉलेज के पुरातन छात्र एवं नुअस इनोवेशन प्राइवेट लमिटेड के निदेशक जितेंद्र सिंह राविश कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। आरवीएस एवं प्रबंधक समिति के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट, महासचिव पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष श्याम बंसल, नवनीत गोयल, प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, प्राचार्य प्रभारी सांध्यकालीन सत्र हरिंद्र गुप्ता, फार्मेसी प्राचार्य एसके अरोड़ा और शिक्षण महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कमलेश संधू ने उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने पांच लाख की प्रोत्साहन राशि कॉलेज को दान के रूप में दी। उन्होंने अपने भाषण में विद्यार्थियों को सकारात्मक रह कर आगे बढ़ने की सलाह दी। प्रतियोगिता में अंकित और गीता बेस्ट एथलीट घोषित किए गए। लड़कियों की तीन दौड़ प्रतियोगिताओं में गीता पहले स्थान पर रहीं। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता को संपन्न करवाने में शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ. विजेंद्र ढांडा, प्रो. अनूप धीमान, दीपिका, प्राध्यापक वर्ग एवं गैर शिक्षक वर्ग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।