फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश करके 30 हजार रुपये व मोटरसाइकिल छीनकर दो आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बैंक में पैसे जमा करने गए मिस्त्री को बेहोश कर बदमाशों ने बाइक और 30 हजार रुपये लूट लिए। फॉर्म भरने के बहाने उसे बैंक के बाहर बुलाया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद नकदी, एटीएम कार्ड और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। बाद में एटीएम से भी 4500 रुपये निकाल लिए। बेहोशी की हालत में पड़े मिस्त्री की सूचना राहगीरों ने उसके परिजनों को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बिहार के कटिहार जिले के मायामरी निवासी सुरेश ने बताया कि वह चीका के सदरेहड़ी में मिस्त्री का काम करता है। 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे दोस्त शीशपाल की बाइक लेकर पैसे जमा करवाने के लिए वार्ड संख्या छह स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में गया था। जब वह बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए फॉर्म भर रहा था तो उसके पास एक अनजान युवक आया और कहा कि उसका फॉर्म भी भर दो। उसके बाद उसने कहा कि उसका खाता नंबर दूसरे दोस्त के पास है। वह उसे बातों में उलझाकर बाहर ले गया। इसके बाद वह उसके साथ बाइक पर बैठकर चीका बस स्टैंड पिहोवा की ओर ले गया। उसके बाद रास्ते में उस युवक का दोस्त मिला। वे वहां एक खोखे पर चाय पीने लगे। चाय पीने के बाद सुरेश को नशा होने लगा। फिर आरोपियों में से एक ने उसकी मोटरसाइकिल की चाबी ले ली और उसे बाइक पर बीच में बैठा लिया और सीवन की तरफ ले गए। उन्होंने बाइक को कांगथली के समीप रोका। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसकी जेब से 30 हजार रुपये निकाल लिया। ओरिएंटल बैंक और पीएनबी के दो एटीएम कार्ड भी ले लिए और मोटरसाइकिल से फरार हो गए। काफी देर तक वह बेहोश हालत में वहां पड़ा रहा। उसके बाद एक राहगीर ने परिजनों को बेहोशी की जानकारी दी। बाद में उसे सरकारी अस्पताल गुहला में भर्ती कराया गया। होश आने पर उसे पता चला कि उसके खाते से भी 4500 रुपये निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें