गुहला-चीका। भाजपा संगठन ने शुक्रवार को अपने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की। जारी की गई सूची में संजीव मित्तल को गुहला मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस प्रकार से सत्यवान सीड़ा को कांगथली मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। जोगा सिंह को भागल मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्ति के लिए तीनों नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, गुहला से पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, चुनाव अधिकारी रवि बतान का आभार प्रकट किया है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने कहा कि वे हलका गुहला में संगठन को मजबूत करने का भरसक प्रयास करेंगे व अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी के हाथ मजबूत करेंगे।