फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लेह-लद्दाख में कवारतन के संजय सिंह का निधन

Wed, 09 Jul 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। कवारतन गांव का वीर जवान संजय सिंह का देश सेवा के दौरान लेह-लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में निधन हो गया। सोमवार को जैसे ही यह दुखद समाचार गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हर आंख नम हो गई, माहौल गमगीन हो गया।

जानकारी के अनुसार, 10 सिख रेजीमेंट में तैनात संजय सिंह की तबीयत ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उनका देहांत हो गया। संजय सिंह वर्तमान में लेह-लद्दाख में तैनात थे। परिवार के सदस्य जागर सिंह (चाचा के बेटे) ने बताया कि उन्हें सेना की ओर से सोमवार को सूचना मिली। संजय सिंह एक साधारण किसान परिवार से थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे (14 और 11 वर्ष), बुजुर्ग मां और बड़ा भाई हैं। कुछ समय पहले ही उनके पिता का निधन हुआ था, जिसके लिए वह गांव आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाकर वे पुनः ड्यूटी पर लौटे और वहीं पर देश सेवा करते हुए उनका निधन हो गया। बुधवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा।

उन्होंने बताया कि सैनिक के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम मंगलवार को कारगिल में किया गया। इसके बाद बुधवार सुबह उनका पार्थिव शरीर कारगिल से लेह और वहां से हवाई मार्ग से चंडीगढ़ लाया जाएगा। वहां से अंबाला होते हुए गांव कवारतन पहुंचाया

जाएगा। गांव में उनका अंतिम संस्कार

पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

यह खबर मिलते ही गांववासियों का हुजूम उनके घर पर उमड़ पड़ा। हर कोई उनको नमन कर रहा है और परिवार को सांत्वना दे रहा है।

गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने बताया कि संजय सिंह बचपन से ही अनुशासित, ईमानदार और देशभक्त प्रवृत्ति के थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें