फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Oct 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की ब्लॉक कमेटी कैथल ने नगर परिषद कैथल के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला। कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर नगर परिषद प्रशासन और राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी की।

धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान ने की और संचालन ब्लॉक सचिव विक्की टाँक ने किया। इसमें ब्लॉक के सभी पदाधिकारी, दरोगा और भारी संख्या में कच्चे सफाई कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसकेएस के जिला प्रधान ओमपाल भाल, जिला सचिव व नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य महासचिव मास्टर रामपाल शर्मा, एसकेएस के ब्लॉक प्रधान सुरेंद्र कुमार पहलवान और सीटू के जिला कैशियर जयप्रकाश ने संबोधित किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें