फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन बांटे

विज्ञापन
छात्राओं को नेपकिन वितरित करते सदस्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के भीष्म व झांसी ओपन ग्रुप और इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप की ओर से सतत विकास लक्ष्य स्वच्छ जल और स्वच्छता के तहत कर्ण विहार स्थित सिलाई केंद्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रुप लीडर बख्शीश चंद गिरधर ने बताया कि अभियान के दौरान बालक-बालिकाओं को जल संरक्षण और स्वच्छता का महत्व समझाया गया। उन्हें पानी बचाने के सरल उपाय, जैसे अनावश्यक रूप से नल खुला न छोड़ना, लीकेज ठीक करवाना और वर्षा जल संचयन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप की सदस्य विजेता बूरा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य-6 का उद्देश्य वर्ष 2030 तक सभी नागरिकों को सुरक्षित पेयजल और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के अंत में स्वस्थ बालिका, स्वस्थ भारत अभियान के तहत संयोजिका पूजा गिरधर ने सिलाई केंद्र की 30 छात्राओं को आगामी तीन माह के लिए नि:शुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरित किए।

छात्राओं को नेपकिन वितरित करते सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें