फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर, पुष्पवर्षा से रथ यात्रा का स्वागत

विज्ञापन
श्रद्धालुओं को भजन सुनाते हुए कलाकार। संवाद
विज्ञापन
कैथल। इस्कॉन कुरुक्षेत्र एवं इस्कॉन प्रचार समिति कैथल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार देर रात को भगवान श्री जगन्नाथ की 19वीं भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई।
विज्ञापन

रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा शहर जय जगन्नाथ के जयघोष, संकीर्तन और भजनों से भक्तिमय हो उठा। यात्रा मार्ग पर 50 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया और प्रसाद और जलपान की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम श्रीमन साक्षी गोपाल दास जी, अध्यक्ष इस्कॉन कुरुक्षेत्र के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, नगर परिषद चेयरमैन सुरभि गर्ग, वरिष्ठ अधिवक्ता मनदीप सिंह और विनोद भल्ला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्रीमन साक्षी गोपाल दास ने रथ यात्रा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ब्रह्मांड पुराण के अनुसार भगवान जगन्नाथ के रथ के दर्शन, रस्सी खींचने और संकीर्तन करते हुए रथ के आगे नृत्य करने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं और अंत समय में वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। उन्होंने इसे भगवान की दिव्य कृपा प्राप्त करने का दुर्लभ अवसर बताया। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने शहरवासियों को रथ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए भगवान जगन्नाथ से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। रथ यात्रा श्री खाटू श्याम मंदिर, अंबाला रोड से शुरू होकर अंबाला रोड, ढांड रोड, ऋषि नगर, करनाल रोड, पिहोवा चौक और कमेटी चौक से होती हुई गीता भवन मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलदेव और बहन सुभद्रा महारानी के सुसज्जित रथ के आगे श्रद्धालु संकीर्तन, भजन, ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन पर झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें