फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निबंध लेखन में संगम रहे प्रथम, रिया को दूसरा स्थान

Sat, 12 Aug 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। खंड संसाधन कार्यालय में खंड स्तरीय पोस्टर बनाना, नारा और निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई। कक्षा छह से आठ में निबंध लेखन में राजकीय उच्च विद्यालय किच्छाना के संगम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगल की रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में खंड के सभी सात क्लस्टर के स्कूलों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता कक्षा छह से आठ व नौ से 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों के लिए रखी थी। बच्चों ने बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली की माफी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बलवीर कश्यप खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड संसाधन संयोजक ने की। कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चों को बारीकी से स्कैन लेखन, पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन के बारे में समझाया ताकि वे अच्छी प्रकार समझ ले।
विज्ञापन


क्लस्टर लेवल पर जो बच्चे प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए थे। अशोक

कुमार बीआरपी भूपेंद्र सिंह प्राचार्य,

सुशील, निर्मला देवी ने भी निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों का परिणाम स्कूल वाइज तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें