फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: याद दिलाया मालिकाना हक का वादा

Sat, 12 Aug 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। गुहला हलके में लंबे समय से मालिकाना हक लेने के लिए संघर्ष कर रहे आबाद-कार पट्टेदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल से मुलाकात की। पट्टेदारों ने उन्हें मांग पत्र देकर याद करवाया कि सीएम मनोहर लाल ने आबादकार पट्टेदारों को मालिकाना हक देने के लिए न केवल वादा किया, बल्कि उनके नेतृत्व में पांच सदस्यीय एक कमेटी भी गठित हुई थी।
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी देते हुए डॉ. साहब संधू ने बताया कि भूपेश्वर दयाल ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएंगे और उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री अपना वादा जल्द पूरा करेंगे। संधू ने बताया कि तीन जनवरी 2008, 28 नवंबर 2010 व 13 दिसंबर 2013 को तत्कालीन सरकारों ने अधिसूचना जारी कर पट्टेदारों को जमीन 99 साल के पट्टे पर देने का प्रावधान किया था, लेकिन आज तक एक भी किसान को उनका हक नहीं मिला।

गुहला विधायक ईश्वर सिंह ने भी पट्टेदारों के मालिकाना हक मिलने की वकालत की है। ईश्वर सिंह ने कहा कि गुहला क्षेत्र के किसान 1952 से इस जमीन पर काश्त करते आ रहे है। उनकी रोजी रोटी व परिवार के पोषण के लिए यहीं जमीन सहारा है। वे पट्टेदारों की आवाज विधानसभा में उठाएंगे। यदि कानून में बदलाव भी करवाना पड़ा तो वह भी करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें