कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दीवाल के संदीप कुमार डीपी को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बेस्ट टीचर अवार्ड दिया। इस मौके पर उन्हें कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी ( खेल) कैथल रमेश चहल, एईईओ नरमैल सिंह, नफे सिंह प्रधानचार्य और स्कूल स्टाफ, अनिल कुमार (राष्ट्रपति अवार्डी), अशोक शर्मा लेक्चरर, गुरमीत सिंह और अमरजीत बॉक्सिंग कोच, मनोज संग्रोया, रविंद्र भट्टी, जोगिंदर जूडो कोच, सपना जूडो कोच, प्रशांत, विजय हेड मास्टर और सुमित शर्मा ने संदीप को बधाई दी। संवाद