संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दिव्यांग खिलाड़ी संदीप कुंडू ने जेसीडी विद्यापीठ, सिरसा में आयोजित टी-20 व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। टीम इंडिया बी की ओर से खेलते हुए उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अपना जलवा बिखेरा और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा पुरस्कार अपने नाम किए।
उनकी उपलब्धि पर कोच, परिजन और स्थानीय खेल प्रेमियों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। संदीप ने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर साबित कर दिया कि प्रतिभा के आगे किसी भी बाधा का कोई महत्व नहीं है।
खिलाड़ी संदीप कुंडू ने इससे पूर्व विभिन्न प्रतियोगिताओं में कईं पदक जीते हैं ओर कई रिकार्ड अपने नाम किए हैं। इस जीत के लिए गांव वसियों व परिवार के सदस्यों ने भी खिलाड़ी संदीप को बधाई व आशीर्वाद दिया।
मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार हैं।
पहले मैच में टीम ए ने 251/1 का स्कोर बनाया वहीं टीम बी ने 228/4 का स्कोर बनाया ओर टीम ए ने 23 रनों से जीत दर्ज की जिसमें संदीप कुंडू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 148 रन 67 गेंदों में बनाएं।
दूसरे मैच में टीम बी ने 122/3 का स्कोर बनाया वहीं टीम ए ने103/2 का स्कोर बनाया ओर टीम बी ने जीत दर्ज की।
फाइनल मैच मुकाबले में टीम बी न 213/2 का स्कोर बनाया वहीं टीम ए ने 197/7 का स्कोर बनाया ओर टीम बी ने 16 रनों से जीत दर्ज की। संदीप कुंडू ने136 रन 71 गेंदों में बनाए और मैन ऑफ द मैच बने संदीप कुंडू।
इसके साथ साथ संदीप कुंडू ने 3 पारियों में 307 रन बनाएं ओर बेस्ट बल्लेवाज चुने गए। उन्होने गेंदबाजी में चार विकेट लिए ओर बेस्ट गेंदबाज चुने गए। इसके अलावा इस सीरज में सबसे ज्यादा 11 छक्के, लगाए ओर मैन ऑफ द सीरीज, का खिताब हासिल किया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए संदीप कुंडू को खेल प्रेमियों और खेल जगत के विशेषज्ञों ने खूब सराहा। टूर्नामेंट में उनकी मेहनत और आत्मविश्वास देखने लायक था। उनके हर चौके और छक्के पर दर्शकों ने तालियों की गडगड़़ाहट के साथ उत्साह बढ़ाया।
विजेता खिलाड़ी संंदीप कुंडू ने कहा कि इस जीत की उन्हंे बहुत खुशी है। वे इसके लिए विशेष धन्यवाद करते हैं उनके निजी कोच जगरूप कुंडू को जो भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं। उनकी कोचिंग और मार्गदर्शन ने उन्हें इस शानदार सफलता तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कैथल के इस होनहार खिलाड़ी की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है! उनका संघर्ष और समर्पण अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।