राजौंद। नगर के असंध मार्ग पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास रेत से भरा हुआ ट्रक पलट गया। संयोगवश कोई बड़ा हादसा नही हुआ और ट्रक चालक अनिल कुमार बाल-बाल बच गया। चालक अनिल कुमार ने बताया कि गाड़ी कैथल जानी थी रात के लगभग दो बजे अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया जिससे गाड़ी स्कूल की दीवार के पास कच्चे में पलटा खा गई और चालक इसमें बाल बाल बच गया।