फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में मचाई बच्चों ने धूम

Sat, 12 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
कैथ्‍ाल - फोटो : कैथ्‍ाल
विज्ञापन
कैथल। लिटिल फ्लॉवर विजिटेशन सीनियर सेकेंडरी कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिक उत्सव रिदम 2016 धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि के तौर पर उप-पुलिस अधीक्षक सतीश गौतम, फादर पॉलराज व सिस्टर लवली जोसफ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन


स्कूल प्राचार्य जूली लोगरी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों को समय-समय पर स्कूल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। साथ ही इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा सामने निकलकर सामने आती है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान बच्चों द्वारा प्रेयर डांस, रोबर्ट डांस, अरेबियन, बंजारा डांस, हरियाणवी, पंजाबी गिद्दा, डांडिया, राजस्थानी, भंगड़ा व नन्हे मुन्हे बच्चों ने पिता पर आयोजित गीत पर नृत्य कर अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं व परीक्षा में अव्वल रहे विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार प्रदान किए।

इस मौके पर फादर पॉलराज, लवली जोसफ ने भी विजिटेशन स्कूलों के बारे में अभिभावकों को बताया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक लीला जोश और उप प्रधानाचार्य मोली, वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मबीर भोला, कानूनी सलाहकार विरेंद्र शर्मा, अजय शौकल्या, फ्रांसिंस जोसफ, पूनम शर्मा, लवीना, मनीषा, महेंद्र कुमार व गुरमीत कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें