फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जांच के लिए निर्माण सामग्री के सैंपल उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डीसी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन केसी पठानिया ने दो साल तक विवादों का केंद्र रहे करीब 54 करोड़ के सिटी स्क्वेयर प्रोजेक्ट निर्माण कार्य के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

विदित रहे कि पुराने बस अड्डे की जगह पर करीब सात साल पहले सिटी स्क्वेयर का निर्माण शुरू किया था। कुछ दिन बाद इसका काम रुक गया। बाद में सीएम मनोहर लाल ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की घोषणा की थी। इसके बाद काम शुरू हो गया लेकिन भ्रष्टाचार की शिकायतों पर काम फिर से रुक गया। करीब तीन माह पहले तमाम विवादों के बीच इसका फिर से काम शुरू हुआ था। इस दौरान प्रोजेक्ट की लागत सात साल पहले जहां 32 करोड़ रुपये थी, अब वह करीब 54 करोड़ हो गई है। अब फिर किसी ने इस मामले में शिकायत दी है। इसें बाद डीसी ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी केसी पठानिया को सैंपल लेकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसीलिए एक्सईएन पीडब्ल्यूडी केसी पठानिया वीरवार को सिटी स्क्वेयर पर सैंपल लेने पहुंचे। जहां उन्होंने निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए।
डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने कहा कि सिटी स्क्वेयर के निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री के संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके लिए एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को सैंपल के लिए कहा है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जैसे ही जांच रिपोर्ट आएगी, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें