कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीएससी चौथे सेमेस्टर (फिजिकल साइंस व लाइफ साइंस) के परिणाम में इंदिरा गांधी (पीजी) महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि फिजिकल साइंस संकाय में समिता ने 10.00 एसजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। शबनम ने 9.90 एसजीपीए के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया।
डॉ. गर्ग ने बताया कि इसी क्रम में श्वेता और मुस्कान शर्मा ने 9.80 एसजीपीए लेकर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस संकाय
की कुल 14 छात्राओं की एसजीपीए 9 से अधिक रही।
लाइफ साइंस संकाय में चक्षु ने 10.00 एसजीपीए के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्नू, रीना और स्वीटी ने 9.80 एसजीपीए के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि सिमरन देवी ने 9.60 एसजीपीए लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस संकाय की आठ छात्राओं की एसजीपीए 9 से अधिक रही। संवाद
महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को बधाई देते हुए इसे संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक बताया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि यह सफलता छात्राओं के परिश्रम और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। संयुक्त सचिव नरेश मिंगलानी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के निरंतर प्रयासों की स
राहना की। महासचिव नरेंद्र कुमार ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, जबकि कोषाध्यक्ष पुनीत गुप्ता ने इस उपलब्धि को महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय बताया। इस अवसर पर सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर, विज्ञान विभाग की प्रो. शिल्पा, प्रो. मीना, प्रो. मनीषा सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।