खिलाड़ी समर के साथ स्कूल प्रबंधन सदस्य। स्कूल
कैथल। एमडीएन ग्लोबल स्कूल कैथल के कक्षा सातवीं के प्रतिभाशाली छात्र समर ने तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य तीन पदक जीतकर विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। समर की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। 27 सितंबर 2026 को शैमरॉक स्कूल, कैथल में आयोजित 5वीं जूनियर एवं सब-जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में 14-15 वर्ष आयु वर्ग के अंतर्गत समर ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। 100 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक, 200 मीटर फ्रीस्टाइल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक और 50 मीटर फ्रीस्टाइल में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन स्विमिंग एसोसिएशन, कैथल की ओर से किया गया।
विद्यालय परिसर में समर के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. विनोद कुमार, डायरेक्टर, निधि कंसल, चेयरपर्सन, गौरव गर्ग, मैनेजर और डॉ. संत कौशिक, प्रिंसिपल ने उसे पदकों से सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों में सफलता के लिए प्रतिभा के साथ-साथ नियमित अभ्यास, अनुशासन, धैर्य और निरंतर मेहनत आवश्यक है। उन्होंने समर की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय अपने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए निरंतर अवसर प्रदान करता रहेगा। स्कूल मैनेजर गौरव गर्ग ने भी समर को बधाई दी।
खिलाड़ी समर के साथ स्कूल प्रबंधन सदस्य। स्कूल